पलासी: भलुवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास गड्ढे में डूबने से बालक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Palasi, Araria | Oct 29, 2024 प्लासी थाना क्षेत्र के भलुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास बने गड्ढे में डूब जाने से एक बालक की मौत हो गई है. परिजनों ने बताया कि मृत्यु बालक आदित्य कुमार स्कूल में पढ़ने गया था वापस आने के क्रम में गड्ढे में डूब जाने से उसकी मौत हो गई. वही इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.