पलासी: डीएम और एसपी ने विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पलासी का दौरा किया
Palasi, Araria | Oct 25, 2024 एरिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह के कथित विवादित बयान के बाद जिस तरह से बुधवार को अररिया शहर में हंगामा हुआ उसके बाद से प्रशासन अलर्ट मोड में है. इसी कड़ी में अररिया डीएम अनिल कुमार और एसपी अमित रंजन ने पलासी का दौरा किया और वहां प्रतिनियुक्त अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए.