पलासी: पेचेली में मवेशी द्वारा फसल खाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, दो लोग जख्मी, इलाज जारी
Palasi, Araria | Oct 26, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के पेचेली गांव में मवेशी के द्वारा फसल खाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग जख्मी हो गए हैं. दोनों ही घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.