पलासी: सुकसेना के पास पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी, इलाज जारी
Palasi, Araria | Oct 27, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के सुकसेना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मो वारिस को पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। डॉ पंकज कुमार के मुताबिक प्रार्थमिक उपचार के बाद सूचना थाने को भेज दी गई है।