पलासी: पलासी के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में चार लोग जख्मी, सीएचसी में भर्ती
Palasi, Araria | Oct 23, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए पलासी सीएचसी मे भर्ती कराया गया है जहां पर सभी घायलों का इलाज चिकित्सक की देखरेख में किया गया. चिकित्सक ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है.