घड़साना: घड़साना थाना में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते किया ट्रैप
घड़साना कस्बे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घड़साना पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रामेश्वर बिश्नोई को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सोमवार को दोपहर 1:00 मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर एसीबी टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।