चौरीचौरा: युवती के मंगेतर को फोन कर रिश्ता तोड़वाने का मामला, मुकदमा दर्ज
झंगहा थाना क्षेत्र की रहने वाली पूनम देवी पत्नी स्व कमलेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी बेटी की शादी की बातचीत कर शादी तय हुई थी।महिला का आरोप है कि गांव का मनबढ़ युवक चन्दन पुत्र शिवमुनि ने जहां शादी तय हुई थी,उस मंगेतर को फोन पर भद्दी भद्दी गाली देने लगा और मेरी पुत्री का फोटो उसके मंगेतर के फोन पर भेज कर अभद्र टिप्पणी किया है ।