जमुई: गणतंत्र दिवस पर बैजला गांव में डॉ. नीरज साह ने गरीब बच्चों के बीच स्कूली बैग व पाठ्य सामग्री का वितरण कर किया जागरूक
Jamui, Jamui | Jan 26, 2025 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे समाजसेवी सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह झाझा स्थित बैजला गांव पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान डॉ. नीरज साह ने मध्य विद्यालय बैजला में गरीब बच्चों के बीच स्कूली बैग और पाठ्य सामग्री का वितरण कर शिक्षा को लेकर जागरूक किया।