जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में 76वें गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से फहराया गया तिरंगा, राष्ट्रगान व परेड के साथ दी गई सलामी
Jamui, Jamui | Jan 26, 2025 शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में 76 वें गणतंत्र दिवस पर रविवार की सुबह 9:00 बजे जमुई के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान के साथ लहराते तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं प्रभारी मंत्री के द्वारा स्टडियम के चारों ओर घूम कर परेड का जायजा लिया गया। वहीं CRPF, SSB द्वारा परेड कर सलामी दी गई।