बीकानेर: ग्राम विकास चौपाल के तहत मुख्यमंत्री ने बीकानेर की डाटा एंट्री सखी राधा से किया ऑनलाइन संवाद
बीकानेर के स्वरूपदेसर ग्राम पंचायत में शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित ग्राम विकास चौपाल का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वरूपदेसर की डाटा एंट्री सखी राधा से संवाद किया। राधा ने बताया कि राजीविका से जुड़ने के बाद उसके जीवन में बड़ा बदलाव आया है और वह प्रतिमाह 10 से 12 हजार रुपए कमा रही है। उसने मुख्यमंत्री लखपति दी