विश्व रक्तदाता दिवस पर सेवर्स ऑफ लाइफ संस्था का 29वां रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
आज 14 जून (विश्व रक्तदाता दिवस) के शुभ अवसर पर सेवर्स ऑफ लाइफ संस्था द्वारा जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक, बांदा में 29वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी जी एवं विशिष्ट अतिथियों अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज सिंह जी, सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टाक जी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री मायाशंकर जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह जी एवं श्री चंद्रमौली भारद्वाज जी ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशुन कुमार, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. अंकित सिंह एवं PRO श्री प्रमोद द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्था के संरक्षक डॉ. शेख सादी ज़मा साहब ने सभी रक्तदाताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की।
सेवर्स ऑफ लाइफ परिवार सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।
"रक्तदान महादान – आपका एक कदम, किसी की पूरी जिंदगी।"
#up90creator #WorldBloodDonorDay #SaversOfLife #BloodDonation #Banda
Banda, Banda | Jun 15, 2026