बांदा:बोरवेल में जहरीली गैस बनी काल,दो लोगों की मौत से मचा हड़कंप
पंप की मरम्मत के लिए बोरवेल में उतरा एक व्यक्ति जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत होकर फंस गया।
उसे बचाने के लिए दूसरा व्यक्ति भी बोरवेल में उतरा, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची फायर सर्विस,
स्थानीय लोगों की मदद से ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए दोनों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया,
जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव का है
Banda, Banda | Aug 22, 2026