लातेहार: मानव तस्करी, पुनर्वास एवं बाल संरक्षण मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
लातेहार : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण एवं जिला बाल संरक्षण इकाई से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की सुरक्षा, मानव तस्करी, पुनर्वास एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।