Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

RJD नेता बंटू सिंह का नीरज कुमार पर बड़ा हमला — आगाह कर देना चाहता हूं, होश में रहिए #shorts

Patna Rural, Patna | Jun 28, 2026

MORE NEWS

रोजगार की तलाश में गई बेटी की दर्दनाक मौत, प्रेमी ने मौत के घाट उतारा
रोजगार की तलाश में अहमदाबाद गई एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम महुआ टोला निवासी रेखा मरावी और ग्राम भीमपार, कुंडम थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र मरकाम एक ही कंपनी में काम करते थे और साथ रह रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन आपसी विवाद के बाद मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि महेंद्र मरकाम ने रेखा मरावी की हत्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एंकर आउट:
"फिलहाल पुलिस जांच जारी है। आधिकारिक पुष्टि और जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।"

रोजगार की तलाश में गई बेटी की दर्दनाक मौत, प्रेमी ने मौत के घाट उतारा रोजगार की तलाश में अहमदाबाद गई एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम महुआ टोला निवासी रेखा मरावी और ग्राम भीमपार, कुंडम थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र मरकाम एक ही कंपनी में काम करते थे और साथ रह रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन आपसी विवाद के बाद मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि महेंद्र मरकाम ने रेखा मरावी की हत्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एंकर आउट: "फिलहाल पुलिस जांच जारी है। आधिकारिक पुष्टि और जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।"

Patna Rural, Patna | Jun 28, 2026

खगड़िया में बेखौफ अपराधी! उसराहा पुल पर टेंट संचालक को घेरकर कई राउंड फायरिंग
खगड़िया जिले के उसराहा पुल के पास अपराधियों ने एक टेंट संचालक को घेरकर कई राउंड गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

खगड़िया में बेखौफ अपराधी! उसराहा पुल पर टेंट संचालक को घेरकर कई राउंड फायरिंग खगड़िया जिले के उसराहा पुल के पास अपराधियों ने एक टेंट संचालक को घेरकर कई राउंड गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

Patna Rural, Patna | Jun 28, 2026

मोहर्रम के बीच मधुबनी से आई भाईचारे की मिसाल, भारत तिवारी की तस्वीर लगाकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि।"

#bihar #bharattiwari #madhubani #muharram ...

मोहर्रम के बीच मधुबनी से आई भाईचारे की मिसाल, भारत तिवारी की तस्वीर लगाकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि।" #bihar #bharattiwari #madhubani #muharram ...

Patna Rural, Patna | Jun 28, 2026

किसी भी मजहब के साथ इस तरह से मत खिलवाड़ कीजिए कि पुलिस आप पर कानूनी कार्रवाई करने को मजबूत हो जाए .... फिलहाल आप देखने वाली बात यह है कि बिहार पुलिस इस पर क्या कानूनी कार्रवाई करती है इस आईडी को संचालित करने वाले व्यक्ति पर किस तरह से कानूनी कार्रवाई देखने को मिलती है देखने वाली बात शेष रहेगी....

किसी भी मजहब के साथ इस तरह से मत खिलवाड़ कीजिए कि पुलिस आप पर कानूनी कार्रवाई करने को मजबूत हो जाए .... फिलहाल आप देखने वाली बात यह है कि बिहार पुलिस इस पर क्या कानूनी कार्रवाई करती है इस आईडी को संचालित करने वाले व्यक्ति पर किस तरह से कानूनी कार्रवाई देखने को मिलती है देखने वाली बात शेष रहेगी....

Patna Rural, Patna | Jun 28, 2026

*बिहार सरकार की अभिनव पहल के तहत पंचायत विकास दिवस का शुभारंभ*

*बिक्रमगंज के जमोढ़ी ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री रोहतास जिला श्री अशोक चौधरी हुए शामिल*

*महिला हितैषी ग्राम पंचायत" थीम पर आयोजित ग्राम सभा महिला सशक्तिकरण पर रहा विशेष फोकस**

राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाने वाले “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को पूरे बिहार के साथ-साथ रोहतास जिले में भी किया गया। 

इस अवसर पर जिले के बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत जमोढ़ी पंचायत सरकार भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री-सह-रोहतास जिला प्रभारी मंत्री श्री अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीप प्रज्वलित कर पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान ग्रामीण विकास, जनभागीदारी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई।

इस माह पंचायत विकास दिवस की थीम “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” निर्धारित की गई थी। इसी थीम के अनुरूप आयोजित ग्राम सभा में महिलाओं की उल्लेखनीय एवं सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर अपने विचार रखे। महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों तथा पंचायत स्तर पर निर्णय प्रक्रिया में बढ़ती भागीदारी से समाज में आए सकारात्मक परिवर्तनों के अनुभव साझा किए। 

कार्यक्रम में कई लाभुकों को प्रमाण पत्र दिया गया। उद्योग विभाग की महिला लाभुक ने अपना अनुभव साझा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, जिला पदाधिकारी एवं उद्योग विभाग को धन्यवाद दिया। महिला उद्यमी ने कहा कि उद्योग विभाग से मिले मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत उन्होंने अपना ब्यूटी पार्लर खोला है, जिससे खुद के साथ कई अन्य महिलाओं को रोजगार मिला है। कार्यक्रम में संगीत कला के माध्यम से नशा मुक्त बिहार को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया द्वारा ग्राम पंचायत में अब तक किए गए विकास कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, आवास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही पंचायत की आगामी विकास योजनाओं एवं भावी कार्ययोजना से ग्राम सभा को अवगत कराया गया तथा ग्रामीणों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्राम पंचायतों के अधिकारों, कर्तव्यों तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जनसहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान का सबसे सशक्त माध्यम भी हैं। 

अपने संबोधन में माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पंचायतों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं और पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है और शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से बिहार में पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार ने इस दिशा में पूरे देश के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। माननीय मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और पंचायत को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समावेशी बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पंचायत विकास दिवस जैसी पहल को ग्रामीण विकास और जनसंवाद के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। 

कार्यक्रम के अंत में माननीय मंत्री, माननीय विधायक काराकाट, जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।

इस अवसर पर माननीय विधायक काराकाट श्री अरुण सिंह, पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार, उप विकास आयुक्त श्री विजय कुमार पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पंचायत की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

#IPRD
#PanchayatVikasShivir
#Rohtas
#PublicService 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*बिहार सरकार की अभिनव पहल के तहत पंचायत विकास दिवस का शुभारंभ* *बिक्रमगंज के जमोढ़ी ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री रोहतास जिला श्री अशोक चौधरी हुए शामिल* *महिला हितैषी ग्राम पंचायत" थीम पर आयोजित ग्राम सभा महिला सशक्तिकरण पर रहा विशेष फोकस** राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाने वाले “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को पूरे बिहार के साथ-साथ रोहतास जिले में भी किया गया। इस अवसर पर जिले के बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत जमोढ़ी पंचायत सरकार भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री-सह-रोहतास जिला प्रभारी मंत्री श्री अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीप प्रज्वलित कर पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान ग्रामीण विकास, जनभागीदारी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई। इस माह पंचायत विकास दिवस की थीम “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” निर्धारित की गई थी। इसी थीम के अनुरूप आयोजित ग्राम सभा में महिलाओं की उल्लेखनीय एवं सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर अपने विचार रखे। महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों तथा पंचायत स्तर पर निर्णय प्रक्रिया में बढ़ती भागीदारी से समाज में आए सकारात्मक परिवर्तनों के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में कई लाभुकों को प्रमाण पत्र दिया गया। उद्योग विभाग की महिला लाभुक ने अपना अनुभव साझा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, जिला पदाधिकारी एवं उद्योग विभाग को धन्यवाद दिया। महिला उद्यमी ने कहा कि उद्योग विभाग से मिले मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत उन्होंने अपना ब्यूटी पार्लर खोला है, जिससे खुद के साथ कई अन्य महिलाओं को रोजगार मिला है। कार्यक्रम में संगीत कला के माध्यम से नशा मुक्त बिहार को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया द्वारा ग्राम पंचायत में अब तक किए गए विकास कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, आवास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही पंचायत की आगामी विकास योजनाओं एवं भावी कार्ययोजना से ग्राम सभा को अवगत कराया गया तथा ग्रामीणों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्राम पंचायतों के अधिकारों, कर्तव्यों तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जनसहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान का सबसे सशक्त माध्यम भी हैं। अपने संबोधन में माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पंचायतों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं और पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है और शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से बिहार में पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार ने इस दिशा में पूरे देश के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। माननीय मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और पंचायत को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समावेशी बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पंचायत विकास दिवस जैसी पहल को ग्रामीण विकास और जनसंवाद के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में माननीय मंत्री, माननीय विधायक काराकाट, जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर माननीय विधायक काराकाट श्री अरुण सिंह, पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार, उप विकास आयुक्त श्री विजय कुमार पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पंचायत की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। #IPRD #PanchayatVikasShivir #Rohtas #PublicService Panchayati Raj Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jun 28, 2026