सुजानगढ़: सुजानगढ़ का ए श्रेणी आयुर्वेदिक चिकित्सालय बदहाल स्थिति में, दो साल से नहीं है डॉक्टर
सुजानगढ़ में शनिवार दोपहर 12 बजे जानकारी के अनुसार नाथोतालाब स्थित ए श्रेणी राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय डॉक्टर नहीं होने के कारण बदहाली के दौर से गुजर रहा है। कभी 70 से 80 की ओपीडी वाला यह हॉस्पिटल अब सूना पड़ा रहता है। अब यहां रोजाना ज्यादा से ज्यादा 10 से 15 मरीज ही पहुंच रहे हैं। इसका कारण ये है कि यहां तीन साल से आयुर्वेदिक डॉक्टर नहीं है। तीन आयुर्वेदिक