बरहेट: संजोरी के पास सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक चालक गंभीर
बुधवार के अपराह्न पचकठिया रांगा- हिरणपुर ग्रामीण मुख्य सड़क पर संजोरी गांव के समीप बाइक और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के हिरणपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मंगल मुर्मू के रूप में हुई है। घायल का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया तथा बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।