रतनी फरीदपुर: जहानाबाद : सलारपुर में बारात में मामी को जबरन डांस कराने के विवाद में चाकू बाजी, टेंट कर्मी की गला रेतकर हत्या, कई घायल
जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बरात पक्ष के कुछ युवकों ने लड़की की मामी को जबरन डांस कराने की कोशिश की, जिसका विरोध लड़की के भाई ने किया। पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसे लोगों ने शांत करा दिया।