हथुआ: गोपालगंज: एसपी विनय तिवारी की अनोखी पहल, घर बंद कर बाहर जाने से पहले दें सूचना, पुलिस रखेगी विशेष निगरानी
गोपालगंज में चोरी और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने एक सराहनीय और अनोखी पहल की है। एसपी ने जिलेवासियों से शनिवार दोपहर 1 बजे अपील की है कि यदि वे अपना घर बंद कर घूमने या यात्रा पर बाहर जा रहे हैं, तो इसकी सूचना पहले से गोपालगंज पुलिस को दें।