#YogaForHealthyAgeing
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांस्कृतिक सद्भावना केन्द्र, पनवड़िया में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, जनपद रामपुर द्वारा सांस्कृतिक सद्भावना केन्द्र, पनवड़िया, रामपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी रामपुर एवं #एसपीˍरामपुर द्वारा योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उत्साहपूर्वक सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया ।
योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
#UPPolice
#RampurPolice
#YogaDay2026
#InternationalYogaDay
40 views | Rampur, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026