बड़ौत: जोहरीपुर निवासी ग्वालीखेड़ा गुरुकुल का 15 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बरामदगी की अपील की
Baraut, Bagpat | Jul 5, 2025 जोहरीपुर का रहने वाला ललित शर्मा उम्र करीब 15 वर्ष ग्वालीखेड़ा बागपत में गुरुकुल में पढ़ता है। आज शनिवार सुबह करीब 9 बजे से लापता है। जिसको परिजनों द्वारा काफी तलाश किया गया, जिसकी बरामदगी के लिए परिजनों द्वारा शनिवार शाम करीब 7 बजे सोशल मीडिया पर अपील की गई है और पता चलने पर 9899 583 271 फोन नंबर पर सूचना देने की गुहार लगाई है।