मांगरौल: सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली रैली, दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने की की अपील
Mangrol, Baran | Jan 11, 2025 सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को दोपहर बारह बजे एसडीएम कार्यालय से स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर वाहन चालकों ने हेलमेट लगाने की अपील की। रैली शहर के क ई मार्गो से होकर गुजरी जिसमें बच्चे नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के दौरान मांगरोल थानाधिकारी महेंद्र मीणा सहित पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।