परैया: परैया थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर बधार से ग्रामीणों की सूचना पर WB-20AR-6453 नंबर की स्कूटी को पुलिस ने किया बरामद
Paraiya, Gaya | Jun 16, 2026 परैया थाना क्षेत्र के करहट्टा पंचायत स्थित ईश्वरपुर गांव के बधार से मंगलवार दोपहर एक स्कूटी लावारिस अवस्था में ग्रामीणों द्वारा देखी गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दूरभाष से स्थानीय थाने में दी। SHO सुनिता कुमारी ने बताया कि सूचना के बाद पश्चिम बंगाल से पंजीकृत गाड़ी WB-20AR-6453 को बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी द्वारा गाड़ी के नंबर से जांच की जा रही है।