प्रतापगढ़: मुख्यमंत्री से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णावत, प्रतापगढ़ के विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने जयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर जिले के विकास एवं विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने रविवार को शाम 6 बजे बताया कि मुलाकात के दौरान कृष्णावत ने मुख्यमंत्री को प्रतापगढ़ जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, बुनियाद