दमयंती नगर: बिजौरी में युवक से हाथ-पैर बांधकर मारपीट, संदिग्ध हालत में मौत; बेटी ने लगाए आरोप, वीडियो वायरल
दमोह के देहात थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव में संतोष अहिरवार (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी नन्नू अहिरवार ने रुपये के विवाद में पत्नी व बेटियों के साथ मिलकर संतोष के हाथ-पैर बांधकर मारपीट की। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का वीडियो शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल।