ऊना: ऊना पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, काटे 381 वाहनों के चालान, ट्रैफिक उल्लंघन, अवैध खनन और धूम्रपान पर कसा शिकंजा
जिला पुलिस ऊना द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 381 वाहनों के चालान किए। इनमें से कुछ मामलों का मौके पर निपटारा करते हुए कुल ₹87,200 जुर्माने के रूप में वसूले गए।