ऊना: मुख्यमंत्री 16 जून को ऊना में 25.79 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 16 जून को ऊना दौरे पर आएंगे और 25.79 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वे डिग्री कॉलेज ऊना में न्यू गर्ल्स हॉस्टल व शैक्षणिक ब्लॉक और रावमापा छात्र ऊना के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।