ऊना: विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के तहत विभिन्न क्षेत्रों में 16 जून को बिजली रहेगी बंद
विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के तहत आने वाले क्षेत्रों में 16 जून को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ई. अभिषेक चंदेल ने शनिवार को बताया कि इस दौरान नंगल कलां, टाहलीवाल, मानुवाल, बट कलां, ललड़ी, पालकवाह, कुंगड़त, धुगे, नंगल खुर्द, चांदपुर, करमपुर, भदोड़ी, बाथू, बाथड़ी और टाहलीवाल व बाथू बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं।