ऊना: जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 16 जून को इंदिरा ग्राउंड, ऊना में
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-19 एक दिवसीय लड़को की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला ऊना क्रिकेट टीम का चयन 16 जून को सुबह 8:30 बजे इंदिरा ग्राउंड में होगा। शनिवार को यह जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं, जिनकी जन्म तिथि 1.9.2006 को या इसके बाद में हो।