पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग से मोटरसाइकिल की हुई चोरी, आलमगंज थाना में पीड़ित ने दिया आवेदन
पटना में लगातार हो रही है मोटरसाइकिल की चोरी है और पटना पुलिस के हाथ अभी भी खाली ही है. पटना में बाइक चोर गिरोह पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं और पूरे पटना में बाइक चोर अपनी घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग का है जहाँ LIC ऑफिस के पास विनोद कुमार अपनी बाइक लगाते है और उनकी बाइक गायब हो जाती है.