पटना ग्रामीण: बॉलीवुड एक्टर दयाशंकर पांडे पहुंचे पटना,भोजपुरी फिल्म 'जया' की भव्य प्रीमियर में हुए शामिल
राजधानी पटना के सिनेपोलिस में 'जया' भोजपुरी फिल्म का भव्य प्रीमियर हुआ. जिसमें बॉलीवुड एक्टर दयाशंकर पांडे और माही श्रीवास्तव रहे उपस्थित. एक्टर दयाशंकर पांडे ने बताया कि दलित हितों की बात करने वाली पहली भोजपुरी फिल्म जया है. इस फिल्म का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और दलितों के प्रति समाज के दृष्टिकोण को बदलना है.