हमीरपुर में फल विक्रेता की मौत का मामला नया मोड़ ले चुका है। परिजन उन्हें फर्श पर गिरने से घायल बताकर अस्पताल लाए थे, लेकिन पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि हुई। कानपुर में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने कालपी चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग है कि दोषियों पर कार्रवाई हो और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे हैं