घोसी: जहानाबाद: घोसी स्कूल के पूर्व एचएम पर ₹1.70 लाख की रिकवरी की गाज, कार्रवाई की चेतावनी
जहानाबाद के घोसी मध्य विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़ी के मामले में पूर्व प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पर कार्रवाई हुई है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (पीएम पोषण) ने उनसे 1,69,987 रुपये की सरकारी राशि वसूलने का आदेश दिया है। जांच में फर्जी छात्र संख्या दिखाकर राशि निकासी का खुलासा हुआ।