बहराइच: रसूलपुर निवासी मार्ग दुर्घटना मे घायल युवक की उपचार के दौरान बहराइच अस्पताल मे हुई मौत पुलिस द्वारा शव का कराया गया पीएम
बहराइच मेडिकल कॉलेज में श्रावस्ती जनपद के रसूलपुर निवासी मार्ग दुर्घटना में घायल रामसागर की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद शव को पीएम के लिए मर्च्युरी ले जाया गया जहां पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए मन्दिर जाने के लिए निकला था ज़ब उसे बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी।