सदर: संत रविदास मंदिर मार्ग पर जलभराव वाले गड्ढों में उतरे सपा कार्यकर्ता, व्यवस्था बहाल करने की मांग की
वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर वार्ड के संत रविदास मंदिर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खुले गहरे गड्ढों और जलभराव से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने मंगलवार को गड्ढों में उतरकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड हटाने के बाद दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।