सूरजगढ़: मानिकपुर थाना पुलिस ने मिल्की मुस्तफापुर गांव से महुआ शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
मानिकपुर थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर मिल्की मुस्तफापुर गांव में एक घर से 23 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार अपराह्न 12 बजे मानिकपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में मिल्की मुस्तफापुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय चरित्र सहनी के पुत्र सुनील सहनी को गिरफ्तार किया गया.