देवेंद्रनगर: कृषि उपज मंडी देवेंद्रनगर प्रांगण में 11 दिवसीय अखंड रामधुन के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन
कृषि उपज मंडी देवेंद्रनगर स्थित शिवालय में सावन के पवित्र माह के अवसर पर आयोजित 11 दिवसीय अखंड रामधुन का सोमवार, 24 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर समस्त गल्ला व्यापारियों एवं बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स देवेंद्रनगर के संयोजन में कृषि उपज मंडी प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।