#उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 20 वर्षीय युवक सुमित कुमार उर्फ साहिल की हत्या की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने रिश्तों और भरोसे दोनों को झकझोर दिया. पुलिस के मुताबिक, सुमित की हत्या उसके ही ममेरे भाई और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 21 वर्षीय शिवम राय ने की. पुलिस का दावा है कि शिवम सुमित की गर्लफ्रेंड को हासिल करना चाहता था और इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची.
#पुलिस कमिश्नरेट गंगानगर जोन की सोरांव थाना पुलिस, SOG और सर्विलांस सेल ने 23 जुलाई से लापता सुमित हत्याकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी शिवम राय को गिरफ्तार कर लिया है. उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और सुमित के दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में शिवम ने अपना जुर्म कबूल किया है.
#आरोपी की निशानदेही पर सुमित कुमार उर्फ साहिल का अधजला शव 30 जुलाई को फाफामऊ थाना क्षेत्र के रंगपुरा कछार से बरामद किया गया. पुलिस के मुताबिक, पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया था. मामले के खुलासे के बाद आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
#prayagraj
#allahabad
#uttarpradesh