टोंक: ऑपरेशन हंटर: टोंक में 90 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, दो लोग गिरफ्तार
टोंक में डीएसटी टीम ने ऑपरेशन हंटर के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो फर्जी लिंक भेजकर लोगों को ठगते थे और 100 से अधिक फर्जी सिम का उपयोग करते थे। पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पासबुक, एटीएम, जप्त किए हैं।