बरौनी: बरौनी प्रखंड क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर लोग आक्रोशित, पुलिस पदाधिकारी समझाने पहुंचे
स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बरौनी प्रखंड क्षेत्र में लोग काफी आक्रोशित दिखे।इसको लेकर विद्युत विभाग के कर्मी और स्थानीय लोगों के साथ काफी नोक झोंक हुई। अंत में पुलिस को बुलाया गया तब जाकर मामला शांत हुआ। खबर गुरुवार की देर शाम 5:00 बजे की है।जहां विद्युत विभाग के कर्मी स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे,लेकिन उन्हें मीटर लगाने नहीं दिया गया।लोगों ने विरोध किया।