बरौनी: फुलवरिया थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव
फुलवरिया थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यपाल 28 पर रविवार की रात्रि लगभग नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसमें एक ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक की मौत ईलाज के दौरान हो गई।तीनों युवक का शव सोमवार को दिन के तीन बजे परिजनों को सौंपा गया।इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।