बिलग्राम: सांडी में ज्येष्ठ के चौथे मंगलवार पर हनुमानगढ़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा परिसर
Bilgram, Hardoi | May 26, 2026 हरदोई के सांडी में हनुमानगढ़ी मंदिर में ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सांडी थाना क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित इस प्राचीन मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंदिर परिसर सुबह से ही “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के नारों से गूंजता रहा।