बैतूल नगर: विजय ग्राम बासनेर के पास बाइक फिसली, भाई की शादी में जा रहे युवक का पैर फ्रैक्चर
मंगलवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। विजय ग्राम बासनेर के पास एक युवक की बाईक अचानक अनियंत्रित होकर रोड़ के किनारे गड्ढे में गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 35 वर्षीय नारायण, पिता लक्ष्मण गल्फट, निवासी जावरा आठनेर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नारायण अपने छोटे भाई की शादी में शाम