सेन्हा: चितरी महुवा टोली में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भव्य भंडारा, उमड़े श्रद्धालु
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के चितरी डांडू पंचायत अंतर्गत चितरी महुवा टोली में सनातन धर्मावलंबियों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुक्रवार, 24 अप्रैल को वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत सुबह से शाम लगभग 6:30 बजे तक भव्य भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।