हज़ारीबाग: ई-केवाईसी नहीं कराया तो रुक सकता है राशन! हजारीबाग प्रशासन की बड़ी अपील
हजारीबाग में राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी अपडेट! जिला प्रशासन ने सभी PDS लाभुकों से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि इससे फर्जी और अपात्र राशन कार्डों पर रोक लगेगी और असली लाभुकों तक सरकारी राशन सही तरीके से पहुंचेगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव ने चेतावनी दी है कि तय समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने वालों को राशन लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए तुरंत अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें।