नवाबगंज: शहाबपुर टोल प्लाजा के आगे तेज रफ्तार ऑटो टैंकर से भिड़ा, कई शिक्षिकाएं घायल
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करमुल्लापुर की शिक्षिकाओं को लेकर जा रहा एक ऑटो शहाबपुर टोल प्लाजा के आगे सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे टैंकर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ऑटो टैंकर में जा घुसा।हादसे में ऑटो सवार कई शिक्षिकाएं और चालक घायल हो गए। चालक ऑटो में फंस गया।