गिरिडीह: मारपीट मामले में सरिया पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जेल भेजा
मारपीट मामले में चार आरोपीयों को सरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को 12 बजे कोर्ट में पेश किया।जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।बताया गया कि जासीम अंसारी , अशोक राम ,चेतलाल राम और विनोद राम एक पुराने मारपीट के मामले में संलिप्त थे। इनकी सूचना मिलते ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।जहां से इन्हें गिरिडीह सेंट्रल जेल भेज दिया गया।