गिरिडीह: झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति की बैठक परिसदन भवन में, विधायक सरयू राय ने की अध्यक्षता
झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति ने सोमवार को 4 बजे से से परिसदन भवन में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ओर विधायक सरयू राय ने किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवा गारंटी अधिनियम और सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत काम की समीक्षा की गई और अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया।