गुना नगर: आरोन बस स्टैंड से कोतवाली पुलिस ने 82 हजार रुपए कीमत के 5 किलो 435 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, आरोन बस स्टैंड से मनोज साहू और रवि मोगिया निवासी राघोगढ़ को 82 हजार रुपए कीमत के 5 किलो 435 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा है। गुना में गांजा बेचने आए थे। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।