मुगलसराय: मुगलसराय में महिला अस्पताल में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, किशोरियों को मुफ्त में लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका
मुगलसराय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।आज मंगलवार दोपहर 01 बजे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अमित कुमार दुबे ने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावित है। महिला अस्पताल मुगलसराय सहित चिन्हित स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त टीके लगाए जा रहे हैं।