गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी के निर्देश पर पुलिस पर हमला करने के मामले में 4 और अन्य मामलों में 19 गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने मंगलवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान में पुलिस पर हमला कांड, आर्म्स एक्ट,अपहरण कांड,चोरी,वारंटी,शराब सहित अन्य कांडों में 23 को गिरफ्तार किया है।